एटा के जलेसर कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न समस्याओं का निस्तारण किया। इस अवसर पर भूमि विवादों को लेकर अपर जिलाधिकारी ने एसडीएम भावना विमल को निर्देशित किया कि अगले थाना दिवस तक सभी भूमि विवादों का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक राजस्व टीम गठित की जाए, जो समस्याओं की जांच कर समाधान निकाले।