एटा के जलेसर में नोडल विद्यालय आदर्श इंटर कॉलेज में सुबह साढ़े 11 बजे संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर से आए डॉ. वेदप्रकाश ने प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को संचारी रोगों की रोकथाम और बचाव से संबंधित जानकारियां दीं।