फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अवैध ऑटो स्टैंड पर दबंगई, नंबर को लेकर चले लात घूंसे

उत्तर प्रदेश के एटा में मिरहची कस्बा के तिराहों और चौराहों की सूरत ई-रिक्शा व ऑटो के अवैध स्टैंडो ने बिगाड़ रखी है। मुख्य चौराहे के मारहरा व अचलपुर जाने वाले मार्गों का बुरा हाल है। अतिक्रमण के चलते लोगों को वाहन से या पैदल निकलनें में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बाद भी प्रशासन भी कोई ध्यान नहीं देता। शनिवार की शाम ई-रिक्शा चालक आशू पुत्र भगवान सिंह निवासी रसूलपुर गढौली को दूसरे अज्ञात दबंग रिक्शा चालक ने लात घूसों से गिराकर पीटा। इसे भीड़ मूकदर्शक बनी देखती रही। वीडियो बनाती रही। आशू लहूलुहान होकर गिर गया। बाद में उसने प्राइवेट चिकित्सक के यहां अपना उपचार कराया। थाना प्रभारी के.के लोधी ने बताया घटना के सम्बन्ध मे किसी ने कोई सूचना नहीं दी है। पहुंचकर घटना के सम्बन्ध में जानकारी की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें