एटा के जलेसर में चल रही अंडरलाइन केबिल डालने के कार्य के दौरान विद्युत आपूर्ति सुबह छह बजे से साढ़े 10 बजे तक बंद रही। इसके बाद एक बजे सप्लाई आई, लेकिन फिर दो बजे विद्युत आपूर्ति फिर से बंद हो गई। शाम करीब चार बजे जब सप्लाई नहीं आई, तो नगर पालिका के सभासद चेयरमैन प्रतिनिधि संजीव वर्मा के नेतृत्व में बिजलीघर पहुंचे। वहां सभी सभासदों ने नगर की विद्युत व्यवस्था को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। उचित कार्रवाई न होने पर सैंकड़ों की संख्या में लोग भी इकट्ठा हो गए और बिजली घर पर जमकर हंगामा काटा।