एटा के अलीगंज में प्रशासनिक अधिकारी लगातार प्रयास कर रहे हैं कि अधिक से अधिक किसानों की फार्मर आईडी बने सकें। इसके लिए जनसेवा केंद्र पर विशेष सुविधा किसानों के लिए है। लगातार किसानों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए गांव-गांव जागरूक किया जा रहा है। अलीगंज के अलीपुर में एक जनसेवा केंद्र पर पूरे अभियान में मात्र 40 फार्मर आईडी बना पाने को लेकर जनसेवा केंद्र को सील कर दिया गया। तहसीलदार नीरज कुमार ने बताया कि फार्मर आईडी को लेकर जनसेवा केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है।