एटा के सकीट में अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जय जय श्रीराम के जयघोषों की गूंज रही। शोभायात्रा ने ब्राह्मण समाज श्रीराम मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, कैलाश चन्द्र तिराहा, मोहल्ला चक, पोस्तीखाना, मोहल्ला खरा होते हुए पूरे नगर में भ्रमण किया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।