फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: उम्र 90 साल, आस्था जवान... 21वीं बार कांवड़ लेकर बटेश्वर जा रहे लखपति

कभी धूप तो कभी छांव, लेकिन कांवड़ियों के कदम नहीं थम रहे हैं। फिरोजाबाद के सिविल लाइंस निवासी 90 वर्षीय लखपति सिंह कुशवाहा 21वीं बार कांवड़ लेकर बटेश्वर धाम जा रहे हैं। वह इससे पहले तीन बार हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा कर चुके हैं। मध्य प्रदेश के विदिशा की सरोज देवी पहली बार सोरों जी से कांवड़ लेकर बटेश्वर जा रही हैं। बाह के रैपुरा भदौरिया निवासी जगन्नाथ शर्मा लहरा घाट से सातवीं बार कांवड़ लेकर जा रहे हैं, जबकि इसी गांव के पवन छोटे भाई के साथ यात्रा में हैं। सोरों जी, लहरा और कछला से गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़िए जिला मुख्यालय से गुजर रहे हैं। एसएसपी डॉ. इलामारन ने बताया कि सुरक्षा के लिए 50 पुलिस बूथों पर 1100 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद हैं। अधिकारी लगातार व्यवस्था देख रहे हैं और पुलिसकर्मी जगह-जगह कांवड़ियों को फल, पानी व जलपान करा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें