फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रोजगार मेले में 412 अभ्यर्थियों का चयन, नाैकरी पाकर खिले चेहरे

एटा के सकीट कस्बे के एलएमएस डिग्री कॉलेज में जिला सेवायोजन कार्यालय ने मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया। इसमें 412 अभ्यर्थियों को रोजगार प्राप्त हुआ। मेले में 16 प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियो का साक्षात्कार के आधार पर चयन किया। जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि इस मेले में 18 से 35 वर्ष की आयु वाले हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई और पॉलीटेक्निक डिप्लोमा धारक 646 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। चयन होने के बाद अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी यश कुमार वर्मा, प्रोबेशन अधिकारी अजयपाल सिंह, अभितेंद्र प्रताप सिंह, सेवायोजन कार्यालय से सूर्यकांत, गौतम सिंह, डॉ. राम लखन यादव, अजय चतुर्वेदी, ब्रजेश कुमार, देवेश पचौरी, अरुण कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें