फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान बना अपना ही...परिवार को दी भयानक मौत, एटा का हैरान कर देने वाला मामला

शहर के शिकोहाबाद मार्ग स्थित नगला प्रेमी में सोमवार दोपहर घरेलू विवाद ने ऐसा भयावह रूप लिया कि पूरा परिवार ही खत्म हो गया। बेटी की शादी के लिए पैसों के दबाव और इससे उपजी आपसी कलह के चलते घर के मुखिया कमल सिंह ने पहले पत्नी और इसे बाद बेटी, मां और पिता की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। कोतवाली नगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल, एटा के नगला प्रेमी हत्याकांड में मृत हुए चारों लोगों के शव का तीन चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट चीख-चीख कर गवाही दे रही है कि किस क्रूरता से इन सबके सिर और चेहरे कुचले गए। इसकी वजह से दिमाग की नसें फट गईं, चेहरे व सिर की कई हड्डियां टूट गईं।


पुलिस ने सोमवार की शाम करीब 5 बजे पोस्टमार्टम हाउस पर चारों शव को पहुंचाया। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद करीब 11 बजे पोस्टमार्टम शुरू किए गए। यह प्रक्रिया मंगलवार सुबह 5 बजे तक पूरी हो पाई। इस दौरान श्यामा देवी, रत्ना देवी और ज्योति के शव का पोस्टमार्टम डॉ. राजीव किशोर एवं डॉ. श्वेता राजपूत ने किया।

वहीं बुजुर्ग गंगा सिंह के शव का पोस्टमार्टम डॉ. उत्सव जैन और डॉ. राजीव जैन की टीम ने किया। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चारों लोगों की मौत का कारण चेहरे व सिर पर भारी चीज से किया गया प्रहार पाया गया। उसकी वजह से दिमाग की नसें फट गईं और चेहरे व गर्दन की कई हड्डियों में फ्रैक्चर हुए हैं।

माता-पिता, पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद आरोपी कमल सिंह साथ ही घूमता रहा। जब पुलिस ने गहनता के साथ मामले की छानबीन की तो पता चला कि इसने ही सभी लोगों की हत्या की है। पुलिस के सामने हत्या की बात स्वीकार करने के बाद कोतवाली परिसर में वह दहाड़ें मारकर रोता रहा।

पुलिस ने सोमवार को ही कमल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह इधर-उधर की बातें करता रहा और कुछ भी बताना नहीं चाह रहा था। मगर जब उसके गर्दन के पास और हाथ की हथेलियों में कुछ निशान दिखे तो चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इसी बीच सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई। तब उसने सच बोला कि पत्नी से विवाद के बाद छत से सीमेंटेड ईंट लाकर माता-पिता, पत्नी व बेटी की हत्या कर दी।

अब जी कर क्या करेगा? यह कहकर कोतवाली नगर में थाना प्रभारी कार्यालय में ही दहाड़ें मारकर रोने लगा। पुलिस के मुताबिक अपने कबूलनामे के दौरान उसने यह भी कहा कि परिवार के चार लोगों की हत्या करने के बाद मन ग्लानि से भर गया था। सोच रहा था कि अब वह भी जी कर क्या करेगा? इसके चलते खुद भी मरने का विचार आया।

मृतकों का बिसरा सुरक्षित रखा गया है। इससे पता किया जाएगा कि कहीं हत्याकांड से पहले कोई नशीला पदार्थ तो मृतकों को नहीं खिलाया गया था।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें