फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSP Rishikant Shukla Case: ऋषिकांत शुक्ला के साथी पुलिसकर्मियों की भी कुंडली खंगालने में जुटीं टीमें

Video Desk Amar Ujala Updated Thu, 06 Nov 2025 01:28 PM IST

कानपुर में निलंबित सीओ ऋषिकांत शुक्ला के साथ लंबे समय तक शहर में तैनात रहे कुछ पुलिसकर्मियों की संपत्तियों की जांच शुरू हो गई है। कमिश्नरी पुलिस के अधिकारी और एसआईटी यह जानना चाह रही है कि पुलिस सर्विस के दौरान उनके पास इतनी संपत्ति कैसे आई है। यह किस तरह से बनाई गई। इन सभी की गुपचुप तरीके से रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।

इसमें एलआईयू के साथ कुछ विशेष पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सीओ ऋषिकांत शुक्ला पर अखिलेश दुबे के साथ मिलीभगत कर संपत्तियों के अवैध कारोबार करने के आरोप लगे। एसआईटी ने सबूत मांगे जिस पर शिकायकर्ताओं ने उनकी पत्नी, भतीजे और अन्य रिश्तेदारों के नाम से 33 कंपनियां बनाकर कारोबार होने के सबूत दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें