देवरिया जिले में मिशन शक्ति फेज-6.0 और शक्ति दीदी अभियान के तहत मंगलवार को महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। खामपार, तरकुलवा और सलेमपुर थाना क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में पुलिस टीमों ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। पंफलेट वितरित कर विभिन्न नियमों से अवगत कराया गया।