सदर रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह एक सिक्योरिटी गार्ड ने ट्रेन के आगे कूद कर खुदकशी कर ली। मृतक की पहचान लार थाना क्षेत्र के नदौली गांव निवासी राकेश कुमार तिवारी (40) के रूप में हुई है। उसके शव के पास से देवरिया डीएम को संबोधित एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने पत्नी के प्रेम संबंध और पुलिस उपेक्षा को खुदकशी की वजह बताया है।