अतिक्रमण से सकरी हुई नगर की सड़कों को मुक्त करने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए शनिवार को सड़क की पटरियों से कब्जा हटाने के लिए चेतावनी दी है। अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर पंचायत प्रशासन रविवार को स्वयं कब्जा हटाते हुए विधिक कार्रवाई करेगा। इसको लेकर अतिक्रमण कारियों में हड़कंप मचा है।