राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर लोकतंत्र को सशक्त करने का संदेश देते हुए मतदाता जागरूकता रैली निकली। रैली को डीएम दिव्या मित्तल ने राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की आत्मा है। प्रत्येक पात्र नागरिक का यह संवैधानिक दायित्व है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने विशेष रूप से युवा मतदाताओं से आह्वान किया कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें और देश की दिशा तय करने में अपनी निर्णायक भूमिका निभाएं।