देवरिया पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोतवाली पुलिस और एंटी थेफ्ट की संयुक्त टीम ने मंगलवार भोर में बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर चीनी मिल ग्राउंड के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में टीम ने बुधवार को भोर में छापा मारा। चीनी मिल ग्राउंड के पास से दो संदिग्धों को दबोचा गया।