शहर के जंगल विशुनपुरा मोहल्ले में हुई डकैती का पर्दाफाश पुलिस ने सोमवार को कर दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, बाकी फरार चल रहे तीन आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त लाठी और असलहा के बल पर लूटे गए कुछ सामान बरामद पुलिस ने किया है। पुलिस का दावा है कि यह एक अंतरजनपदीय शातिर गैंग हैं जो आबदी से हटकर बने मकानों को निशाना बनाता है।