पुलिस लाइन परिसर स्थित यातायात कार्यालय में बुधवार को मूक बघिर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। उन्हें संकेत में यातायात नियम बताए गए। मूक बघिर लोगों ने संकेत में ही यातायात नियमों को समझकर अनुपालन करने की बात कही। क्षेत्राधिकारी यातायात सतेन्द्र कुमार राय व यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में मूक बधिर युवती शानवी ने मूक बघिर लोगों को संकेत भाषा के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दी। शानवी ने सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक सिग्नल, हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग, गति सीमा तथा सुरक्षित वाहन संचालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संकेतों के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी।