मऊ के मुख्य वाणिज्य रेल टिकट निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सलेमपुर रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म पर बैठे लोगों की टिकट जांच की गईं। कई यात्री बिना टिकट मिले, उन्हें यात्रा टिकट व ट्रेन में बैठाने आए लोगों प्लेटफार्म टिकट लाने को कहा गया साथ ही बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को हिदायत के साथ लेकर चलने का निर्देश दिया। इस दौरान अखिलेश कुमार सिंह मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मऊ, मंगल सिंह टीटी ई मऊ, सोमित्र श्रीवास्तव टीटी ई मऊ, अमृत कुमार टी टी ई मऊ, वाणिज्य अधीक्षक विनोद कुमार यादव व बृजभूषण खर्रे मौजूद रहे।