फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पहिया वाहन से शराब तस्करी करने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार, 23 पेटी शराब बरामद

थाना खामपार पुलिस ने संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नवादा मोड़ के पास से एक चार पहिया कार से 23 पेटी देशी शराब बरामद किया। इसमें सवार तीन तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया। इस वाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाई गई थी। जांच पड़ताल में वाहन चोरी का निकला। पुलिस ने तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें शिबू मिश्रा पुत्र रविन्द्र मिश्रा निवासी ग्राम मानपुर पटेजी थाना असांव जिला सिवान, बिहार, भोला भगत पुत्र गजाधर भगत निवासी ग्राम देहरा थाना असाव जिला सिवान, बिहार और आकाश सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी संढ़ी थाना रघुनाथपुर जिला सिवान, बिहार शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें