रुद्रपुर के विट्ठलापुर गांव में पिटाई से घायल युवक भोलू निषाद की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद उसका शव आते ही गांव वाले आक्रोशित हो गए। उन्होंने सेमरौना चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस मामले में पुलिस मारपीट कर हाथ पैर तोड़ने का दो नामजद एवं एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खाली कराने के प्रयास में जुटी हुई है।