भागलपुर में नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। पिछले 12 घंंटे में जलस्तर सात सेमी बढ़ गया है। इससे ग्रामीणों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। खेती डूबने का खतरा बढ़ गया है। वहीं बरहज के परसिया देवार में हर रोज तीन किमी के दायरे में तीन से चार फीट कटान हो रही है। इससे खेती का जमीन पर संकट गहराने लगा है। रुद्रपुर क्षेत्र में गोर्रा नदी का पानी बढ़ने से बंधा व नदी के बीच की फसले डूब रही हैं।