त्तर प्रदेश के देवरिया मेडिकल कॉलेज में बुधवार की देर शाम को एक मंकीपॉक्स का मरीज पाया गया। पीड़ित व्यक्ति हाल ही में दुबई से लौटा था। तबीयत खराब होने पर वह मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती हुआ था, जहां जांच पड़ताल के बाद चिकित्सकों ने उसे मंकीपॉक्स बीमारी से पीड़ित होने की संभावना जताई। उसे ले जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पूरी सतर्कता बरती।