विकास खंड के ग्राम पंचायत सोहनरिया स्थित शिवालय में रविवार को हर-हर महादेव के जयघोष के साथ रुद्र महायज्ञ का ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर गोरक्षनाथ मंदिर से पधारे आचार्यों ने विधिविधान पूर्वक पूजन-अर्चन किया और यज्ञ के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की।