बाबा राघव दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन सोमवार को शहर के साहू टोला और मेहड़ा पुरवा में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। लोगों को जागरुक करते हुए सड़कों पर साफ सफाई की। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। सभी शिविरार्थियों ने हाथों में स्वच्छता से सम्बंधित स्लोगन लिखे तख़्ती और पोस्टर लेकर गगनभेदी नारों के साथ जिसमें सभी रोगों की एक दवाई-घर में रखें साफ-सफाई, एनएसएस का यही संदेश-स्वच्छ करेंगे पूरा देश आदि के नारे लगाए। इसके बाद गलियों, नालियों एवं सड़कों की साफ-सफाई करके लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।