सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस देवरिया ने शनिवार 08 दिसंबर 2025 को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में यातायात प्रभारी गुलाब सिंह एवं उनकी टीम ने शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर वाहनों की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।