अधिवक्ता की मौत मामले में आरोपी बनाए गए ग्राम प्रधान समेत अन्य लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर सपा नेताओं ने बृहस्पतिवार को तहसील घेराव की घोषणा की थी। प्रशासन ने देर रात सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव को पुलिस ने उनके घर में ही नजरबंद किया था। इसके अलावा कई अन्य नेताओं को भी हाऊस अरेस्ट किया गया।