आजादी के बाद क्षेत्र के इतिहास में यह पहला अवसर रहा जब किसी विकास कार्य का शिलान्यास देखकर ग्रामीण भावुक हो उठे। ग्राम सामीपट्टी से मंझरिया गांव के मध्य स्थित दोहरी नाले पर बनने वाले लघु सेतु पहुंच मार्ग एवं अतिरिक्त पहुंच मार्ग के नव-निर्माण कार्य का शनिवार को क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र चौरसिया ने शिलान्यास किया। इन्होंने बताया कि यह बहुप्रतीक्षित परियोजना 4. 33 करोड़ की लागत से पूर्ण की जाएगी।