उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त एवं देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार को देवांश एकेडमी और सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी सलेमपुर रेड सीनियर के बीच मैच खेला गया। इसमें सलेमपुर रेड ने नौ विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए दो अंकों की बढ़त भी हासिल कर ली। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विजयी टीम के जयदेव राजवंश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।