भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में मंगलवार को नगर पंचायत रामपुर कारखाना के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। सभासद प्रतिनिधि मोनू मद्धेशिया के नेतृत्व में नगरवासी सुभाष चौक पर एकत्र हुए और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल देवरिया पहुंचा और अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर नियमित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।