क्षेत्र के भलुअनी स्थित पोखरभिंडा गांव में सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेता ने कहा की भाजपा की सरकार को आम जनता से कोई मतलब नहीं है। यह सिर्फ अपने वोट व सरकार बचाने के लिए काम करती है। एक पखवारे से इस गांव की जनता बिजली की समस्या से परेशान है, लेकिन कोई सुधि लेने वाला नहीं है। विभाग के अधिकारियों से वार्ता के बाद उन्होंने कहा था कि ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा। पिछले चार तारीख़ को बरहज एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और कहा की पिछले पांच छह सालों से यहाँ की जनता बिजली व्यवस्था से परेशान है। सपा नेता ने कहा कि 48 घंटे के अंदर पोखरभिंडा गाँव की बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो हमलोग धरना-प्रदर्शन करने का काम करेंगे।