डाक विभाग ने बुधवार को शहर के समाजसेवी, पूर्व नपाध्यक्ष व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे रमाशंकर प्रसाद बरनवाल उर्फ रामा बाबू पर विशेष आवरण एवं विरुपण जारी किया। प्रधान डाकघर कार्यालय में आयोजित समारोह में पोस्ट मास्टर जनरल गोरखपुर क्षेत्र गौरव श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, प्रस्तावक विनय बरनवाल एवं डाक टिकट संग्राहक हिमांशु कुमार सिंह एवं फिलटेलिक सोसाइटी ऑफ़ उत्तर प्रदेश के डॉ. आदित्य सिंह ने एल्बम खोलकर ज़ारी विशेष आवरण एवं विरुपण का विमोचन किया।