पर्यावरण को स्वच्छ और सुन्दर बनाए रखने के लिए जिले भर में पुलिस ने कार्यालय, थानों, चौकियों व पुलिस लाइन में बृहद स्तर पर श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की गई और वाहनों को क्रमवार लगाया। अभिलेखों व अन्य संसाधनों को सुव्यवस्थित किया गया। पेड़-पौधों की सफाई, सूखे पत्तों की सफाई तथा पौधों की नियमित छंटाई एवं खर-पतवार की निराई कर सुसज्जित रूप दिया गया, जिससे परिसरों की सुंदरता बढ़ गई। साथ ही कार्यालय के फर्नीचर व अन्य उपकरणों की साफ-सफाई कर उनका रख-रखाव ठीक किया गया । पुलिसकर्मियों द्वारा श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश देकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने हेतु संकल्प लिया गया।