दो दिन पहले स्कूल से घर लाैट रहीं दो छात्राओं से छेड़खानी के दो आरोपी रविवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है। देर रात दोनों को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। आरोपियों की पहचान धीरज पटेल और रितिक यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, छेड़खानी के दोनों आरोपी धीरज पटेल पुत्र राधाकृष्ण और रितिक यादव पुत्र दीनानाथ निवासी बैकुंठपुर बंजरिया टोला, देवरिया बाइक से तरकुलवा क्षेत्र के सिरसिया गोठा की ओर जा रहे थे। रात करीब 11.30 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी।