मथुरा में पेंटाथलॉन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में चल रही प्रतियोगिता में देवरिया के खिलाडियों ने ऑल ओवर चैंपियनशिप का खिताब जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सोमवार को रविंद्र किशोर शाही स्टेडियम देवरिया पहुंचने पर खिलाड़ियों का उत्साह पूर्वक स्वागत किया गया। पेंटाथेलान प्रतियोगिता में 33 बच्चे प्रतिभाग करने के लिए देवरिया से मथुरा गये थे। जिसमें खिलाड़ियों ने कुल 26 मेडल प्राप्त प्राप्त किए हैं। गोल्ड, 7 सिल्वर और इसमे 11 गोल 8 ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हुआ है। अंडर 9 से लेकर अंडर 19 और सीनियर वर्ग के सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया है।