महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में सोमवार को मरीजोंं की भीड़ रही। ओपीडी से लेकर औषधि काउंटर और एक्सरे तक लंबी कतार लगी रही। इसके चलते मरीजों को दो से तीन घंटे इलाज से जांच और औषधि लेने तक में लग गए। एक एक्सरे मशीन खराब होने के चलते दूसरे पर लंबी कतार लगी रही।