भारत सरकार के विधि सचिव राजीव मणि त्रिपाठी ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से मतदान का प्रतिशत तो बढ़ेगा ही बढ़ेगा। यह मानव श्रम और धन के अपव्यय को भी कम करेगा । ऐसा जो भ्रम फैलाया जा रहा है कि इससे राष्ट्रीय पार्टियों को फ़ायदा होगा तो यह एक तरह से भारतीय मतदाताओं के बुद्धिमता पर प्रश्न उठाने जैसा है। मतदाता यह जानता है कि राष्ट्रीय, प्रांतीय और स्थानीय स्तर पर उसका हित कैसे सुरक्षित होगा।