फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा जयगुरुदेव के सिद्धांतों पर चलने की जरूरत : राजेश

महुआडीह चौराहा पर बृहस्पतिवार को बाबा जयगुरुदेव के अनुयायियों की ओर से एक दिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने लोगों से सदमार्ग पर चलने का आह्वान किया। ठंड के बावजूद सत्संग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। संगत प्रेमियों ने बाबा जयगुरुदेव को नमन कर सत्संग शुरू किया। मथुरा से आए राष्ट्रीय वक्ता और बाबा के अनुयायी राजेश ने कहा कि मनुष्य ईश्वर की श्रेष्ठ रचना है। बहुत भाग्य से जीव को मनुष्य योनि में जन्म लेने का अवसर मिलता है। यहां आने के बाद मनुष्य अपने स्वाभाविक धर्म और कर्म को भूल जाता है। मांस, मदिरा, लोभ, लालच, माया के वशीभूत होकर वह सत्य और असत्य में भेद नहीं कर पाता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें