फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली खांटू श्याम की निशान यात्रा

फाल्गुन मास की एकादशी के अवसर पर खाटू श्याम प्रभु की भव्य निशान यात्रा शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। शहर की सड़कें खांटू श्याम के जयकारों से गूंज उठीं। सुबह से ही श्रद्धालु न्यू कालोनी स्थित बड़े पार्क हनुमान मंदिर पर एकत्र होने लगे। वहां विधि-विधान से निशान पूजन कर विश्व कल्याण और सनातन धर्म की रक्षा की कामना की गई। इसके बाद गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर भक्त हाथों में निशान (ध्वज) लेकर निकल पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें