अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत श्रीरामपुर थाने की पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने हाता बाजार के पास चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो से 720 लीटर देशी शराब बन्टी- बबली बरामद की। मौके से एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि वाहन पर लगी दो फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त की गईं। पुलिस संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी, तभी मुखबिर से मिली सूचना पर स्कॉर्पियो (UP20AM0020) को रोका गया। वाहन के आगे-पीछे लगे BR26L4544 नंबर की फर्जी प्लेट संदिग्ध लगी। तलाशी लेने पर भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।