मगहरा मार्ग पर चकरा गोसाई गांव के सामने शव रहकर ग्रामीणों ने जाम कर दिया। परिजनों की मांग है पूर्व प्रधान गणेश गिरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार हो। सीओ बरहज आदित्य कुमार, तहसीलदार सलेमपुर के आश्वासन के बाद भी ग्रामीण मुकदमा दर्ज नहीं करवा रहे हैं और गिरफ्तारी की मांग पड़े हैं। थाना क्षेत्र के चकरा गोसाई गांव निवासी विकास मद्धेशिया का आरोप है कि मेरा पुश्तैनी मकान है। उस मकान की मरम्मत हो रही है, जिसको पूर्व प्रधान गणेश गिरी, तहसील प्रशासन और चौकी इंचार्ज सुमित कान्त से मिलकर और अवरुद्ध पैदा कर रहे हैं, जिसके चलते मकान को लेकर मेरे पिता गया मद्धेशिया (54) की मौत सदमे से हो गई है।