फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोमांचक मुकाबले में अंतिम क्षणों में एक गोल दाग मेजबान देवरिया बना चैंपियन

रोहित सिंह Updated Sun, 02 Mar 2025 05:26 PM IST

रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे ओपेन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में रविवार को मेजबान टीम देवरिया और वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें देवरिया ने लगातर कई प्रयास के बाद अंतिम क्षणों में एक गोल दाग विपक्षी टीम को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। खेल के दौरान तीन क्वार्टर गोलरहित बीता। चौथे व अंतिम क्वार्टर में गोल होने के बाद खेल का निर्णय हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि खेल निदेशक डॉ.आरपी सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व अन्य पुरस्कार प्रदान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें