छात्र नेता विशाल सिंह श्रीनेत की हत्याकांड में शामिल दूसरे आरोपी को पुलिस ने शनिवार की तड़के सुबह नगवा गांव के सीकट बांध के समीप गिरफ्तार किया। पुलिस मुठभेड़ में धराया दूसरा आरोपी राहुली अली के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस हत्या के एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। दो अन्य को गिरफ्तार होना अब बाकी है।