देवरिया के सोमनाथ नगर स्थित एक मैरिज हॉल में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के केंद्रीय मंत्री ओमप्रकाश राजभर मौजूद रहे। मंत्री राजभर ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों की पढ़ाई किसी भी परिस्थिति में न रोकें। राजभर ने गरीब और पिछड़े वर्ग के लिए चल रही सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी।