रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे ओपेन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष टी-20 क्रिेकेट प्रतियोगिता में दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। बृहस्पतिवार की सुबह में पहला मैच फतेहपुर छात्रावास और देवरिया छात्रावास के मध्य हुआ। देवरिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए, जिसमें अनूप यादव ने पांच चौके, और छह छक्के की मदद से 35 गेंद पर 64, आकाश गुप्ता 38, तथा साहिल मिश्रा और अश्मित पटेल ने क्रमशः 12 - 12 रन बनाए।