नगर पंचायत लार में बृहस्पतिवार को सभासदों का आक्रोश फूट पड़ा। चेयरमैन पर मनमाने ढंग से टेंडर पास करने और वार्डों के विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए सभासदों ने जमकर प्रदर्शन किया। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में धरना देने के बाद गुस्साए सभासदों ने चेयरमैन का पुतला फूंका।