फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज की वार्षिक खेल प्रतियोगिता में सीएमएस टीम ने नौ विकेट से जीता क्रिकेट मैच

महार्षि देवरहा बाबा स्वायत्त राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सोमवार को वार्षिक उत्सव का शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ हुआ। मेडिकल कालेज में पूरा दिन जोश, रोमांच और खेल भावना से भरपूर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं से सजा रहा। क्रिकेट में सीएमएस की टीम नौ विकेट से विजयी रही। वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फीता काटकर किया। इसके बाद 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, बोरी दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक का आयोजन मेडिकल कालेज परिसर में हुआ। वहीं क्रिकेट का आयोजन रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसमें क्रिकेट नॉकआउट मुकाबले में 2025 बैच ने 2023 बैच को पराजित कर फाइनल में सीधे प्रवेश प्राप्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें