मंडलीय बेसिक तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज की टीमों ने प्रतिभाग किया। बच्चों का शानदार प्रदर्शन पर तरणताल तालियों से गूंज उठा। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 47 अंक के साथ कुशीनगर की टीम मंडल में विजेता रही। वहीं बालिका वर्ग में 53 अंक पाकर देवरिया की टीम मंडल चैंपियन रही। विजयी प्रतिभागियों को बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।