वीरांगना फूलन देवी ने एक बार सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को अपना धर्मपिता बताते हुए शिवसेना प्रमुख दिवंगत बाल ठाकरे को खुली चुनौती दी थी। यह वाकया उस समय का है जब बाल ठाकरे ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि मुलायम सिंह के लिए एक और नाथूराम गोडसे पैदा करना पड़ेगा। इस पर फूलन देवी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि मुंबई के बिल में बैठकर बयानबाजी करने वाले बाल ठाकरे, अगर हिम्मत है तो बाहर निकलकर दिखा, मैं तुझे बताऊंगी कि मुलायम सिंह यादव किस फौलाद का नाम है।