बाइक पर सवार चार छात्रों को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही नौवीं कक्षा के छात्र पियूष मिश्रा (14) की मौत हो गई। जबकि उसके सहपाठी छात्र आकाश मद्धेशिया (18), शैफ अंसारी (16) और राज पटेल (16) घायल हो गए। घटना क्षेत्र के डुमरिया लाला मोड़ पर सोमवार सुबह नौ बजे हुई। मौके पर पहुंचे आसपास गांवों के लोगों ने एंबुलेंस से सभी को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। उधर, घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया गया।