दुग्धेश्वरनाथ वार्ड की सभासद नूरी खातुन के घर से साइकिल चुराते तो बच्चों का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। सभासद पति सज्जाद अली ने साइकिल चोरी की पुलिस को सूचना दी है। उन्होने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिखाया है। पुलिस साइकिल चुरा कर ले गए दो बच्चों का पहचान करने में जुटी है। बच्चों के साइकिल गायब करते फुटेज को देखकर सब पढ़ सब बढ़े जैसे नारों पर सवाल उठने लगा है। चोरी की घटना में बच्चों का लिप्त होने को लोग दुर्भाग्यपूर्ण बता रहे है।